फर्नीचर के कारखाने में आग लगने से लाखों का नुकसान
गाजीपुर, अप्रैल 3 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के भितरी बाजार में गुरुवार की देर रात एक फर्नीचर के कारखाने में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर कारखाने में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सुबह जब तक घटना का पता चलता, सब कुछ जलकर राख हो चुका था। मौके पर तेलनुमा चीज मिलने से पीड़ित ने जानबूझकर आग लगाने की आशंका जताकर शिकायत की है। बुढानीपुर मनसुखवा निवासी बहादुर विश्वकर्मा फर्नीचर मिस्त्री हैं और भितरी बाजार स्थित अपने निजी मकान में ही लकड़ी के दरवाजे, खिड़की आदि बनाने का कारखाना चलाते हैं। रोज की तरह वो नौ बजे रात कारखाना बन्दकर घर चले गये थे। इस बीच रात में किसी मनबढ़ ने दुश्मनी में दरवाजे पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। अंदर सब कुछ लकड़ी का होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर सब कुछ जलाकर राख कर दिया। बहादुर ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.