सुल्तानपुर, दिसम्बर 31 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के चौहानपुर बाजार में मगंलवार की रात अज्ञात लोगों ने एक फर्नीचर की दुकान में डीजल छिड़क कर आग लगा दी। इस घटना में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौहानपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह चौहानपुर बाजार मे अभय फर्नीचर के नाम से दुकान चलाते हैं। मगंलवार की रात वे दुकान बन्द कर घर चले गए। बुधवार की सुबह दूकान मे धुंआ और आग की लपक देख आसपास के दुकानवालों ने फोन किया। वे मौके पर पहुंचे तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दुकान में रखा तैयार फर्नीचर, लकड़ी, मशीनें, काउंटर व अन्य सामान जल गया। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया तब तक आग से हजारों का नुकसान हो गया। पीड़ित ने तत्काल घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। सूचन...