सहारनपुर, मई 28 -- सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर घनी आबादी वाले मोहल्ला खानआलमपुरा में फर्नीचर की चार दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दूर तक काला धुआं उठता दिखाई दिया। पता लगते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि फर्नीचर की दुकानों के पीछे एक दीवार में दरार आ गई, जबकि इस जगहों पर लोगों के मकान है। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग में लाखों रुपये फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आई है। लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड स्थित मोहल्ला खानआमलपुरा में सपना टॉकिज के पास मु...