गौरीगंज, मई 23 -- अमेठी। संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एचएएल कोरवा गेट नंबर दो के सामने स्थित लकी फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। दुकान संचालिका पुष्पा देवी ने बताया कि आग लगने से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अकेले दुकान में रखा 35 लाख रुपये तक का फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर मकान की दीवारें, दरवाजे, खिड़कियां और टाइल्स भी नष्ट हो गईं। यह भी पढ़ें- शंभूगंज बाजार में फ्लावर्स दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति का नुकसान आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा सारा सामान धू-धू कर जलने लगा। लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग बड़ी संख्...