हरदोई, अप्रैल 20 -- हरदोई/सुरसा, संवाददाता। क्षेत्र के फर्दापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि उसने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर पार्क के पास कार में लगी आग सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.