उन्नाव, मार्च 11 -- बिछिया। बुधवार को बीआरसी कार्यालय परिसर स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला कराई गई। इसमें प्रधान और प्रधान शिक्षकों की संख्या नाम काफी कम रही। 165 के सापेक्ष शिक्षकों की संख्या 80 रही। जबकि 57 में केवल 20 प्रधानों की उपस्थिति रही। ऐसे में प्रधान शिक्षक और प्रधानोंकी कम संख्या के बीच सफल कार्यशाला के दावे पूरे दिखा दिए गए। जबकि हकीकत में कार्यक्रम के उद्देश्य में पूरी तरह से पानी फिरा रहा। खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जरा सी भी संजीदगी नहीं दिखाई। चर्चा रही कि उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल करने में जरा सी भी गंभीरता न दिखाकर सिर्फ बजट का बंदरबाट करने का काम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुरवा विद्यायक अनिल सिंह ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, व...