उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस अधिकारी बनकर ठग ने डराया और अश्लील वीडियो के नाम पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर 33 हजार रुपये ठग लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार को जानकारी मिली और तुरंत कार्रवाई करते हुए बैंक खाता फ्रीज कराया गया। रकम रिलीज कराने के लिए पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 63 वर्षीय महिला को तीन अगस्त 2024 की दोपहर करीब साढ़े बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गोमतीनगर थाने में तैनात सीओ रैंक का अधिकारी बताया। ठग ने महिला को डराते हुए कहा कि वह अश्लील वीडियो देखती है। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.