सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- सुरसंड। सुरसंड के मुख्य चौक से पुपरी जाने वाली सड़क स्थित दुकानदार से ठगी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दो युवकों ने आधार आधारित लेनदेन के नाम पर झांसा देकर दुकानदार से तीन हजार रुपये ठगने की कोशिश की। हालांकि सतर्कता के कारण दोनों आरोपितों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार एक नर्सिंग होम के निकट मैदान गांव के वार्ड-17 निवासी अमरेश मंडल के अनु कंप्यूटर नामक फोटो कॉपी व आधार सेवा केंद्र पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने पहले इधर-उधर घूमकर दुकान का साइनबोर्ड देखा और आसपास के माहौल को भांपने की कोशिश की। इसके बाद वे दुकान पर पहुंचे और अपने सेंट्रल बैंक के खाते से तीन हजार रुपये निकालने की बात कहीं। दुकानदार ने आधार कार्ड से फिंगरप्रिंट लगाकर पैसे निकालने की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.