नई दिल्ली, जून 18 -- E20 और E85 इथेनॉल ब्लेंडिंग वाले पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ E20 के फायदे गिना रहे हैं, तो कुछ में इससे गाड़ियों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। इसी बीच गाड़ी के फ्यूल टैंक के कैप के आसपास कई सारी चींटियों के जमा होने वाला वीडियो भी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुआ। वीडियो में दावा किया गया कि इथेनॉल वाले पेट्रोल के कारण बड़ी संख्या में चींटियां फ्यूल कैप के पास जमा हो रही हैं। हालांकि, अब भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने इस वीडियो का सच सामने लाते हुए इसे पूरी तरह गलत और मिसलीडिंग बताया है।वीडियो में नहीं दिखाई गई पूरी कार यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई अकाउंट्स से शेयर किया जा रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसे सबसे पहले किसने पोस्ट किया...