बरेली, मार्च 22 -- फर्जी हिबानामा (दानपत्र) बनाकर मकान हड़पने की कोशिश के आरोप में थाना इज्जतनगर में आठ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर के गांव कलारी निवासी अफसर ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि एजाजनगर गौंटिया की कल्लो, युसुफ अली, जाबिर अली, नासिर अली, शाकिर अली, मो. सलीम, रही बख्श और इरशाद अली ने मृतक जमील अहमद एडवोकेट नोटरी के फर्जी हस्ताक्षर से हिबानामा तैयार कर लिया। इस मकान में 40-50 साल से उनके मां-बाप रह रहे हैं लेकिन आरोपी फर्जीवाड़ा के जरिये मकान कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने एडीजी से शिकायत कर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.