फर्जी हाजिरी और सरकारी धन की हेराफेरी में डीपीओ समेत चार पर मुकदमा
सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। बाल कल्याण समिति में अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला उजागर हुआ है। कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी की शिकायत के बाद भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने जिला प्रोबेशन अधिकारी, समिति अध्यक्ष, सदस्य व वरिष्ठ सहायक लिपिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता प्रशांत वर्मा ने आरोप लगाया था कि समिति में फर्जी हाजिरी लगाकर वेतन का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि समिति सदस्य आदित्य वालिया 2023 में कई महीनों तक बैठकों में अनुपस्थित रहे, लेकिन उनकी उपस्थिति फर्जी तरीके से दर्ज कर दी गई। आवश्यक उपस्थिति पूरी न होने पर न तो उनकी सदस्यता खत्म हुई और न ही वेतन रोका गया, उलटे उन्हें लगातार भुगतान मिलता रहा। आरोप लगाया शासन-प्रशासन स्तर पर कई बार शिकायत की, लेकिन कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.