नई दिल्ली, फरवरी 18 -- सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एसआइआर को लेकर भाजपा व निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए जाने के बाद बुधवार को सपा विधायकों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा से मुलाकात की। सपा विधायकों ने उन्हें ज्ञापन देकर फर्जी हस्ताक्षर कर फार्म-7 जमा करा रहे लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराए जाने की मांग की है। सपा विधायक इस मुद्दे को विधानसभा के बजट सत्र में भी उठाएंगे। सपा विधायकों ने ज्ञापन में सुल्तानपुर में निरक्षर नन्दलाल का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उनका वोट कटवाए जाने समेत ऐसे कई अन्य उदाहरण भी दिए हैं। आरोप लगाया कि विभिन्न जिलों में सपा समर्थक खासकर मुस्लिम व पीडीए के वोट कटवाए जा रहे हैं। भाजपा पर फार्म-7 पर फर्जी हस्ताक्षर कर तथा दबाव बनाकर फार्म-7 जमा कराए जाने का आरोप लगाया है। सपा विधायकों ने कहा क...