धनबाद, मई 17 -- डीसी आदित्य रंजन ने फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग कर पीसी एंड पीएनडीटी का लाइसेंस बनाने के मामले में किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ मिहिर पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। शनिवार को समाहरणालय में आयोजित पीसी एंड पीएनडीटी की समीक्षा बैठक में यह मामला सामने आने पर डीसी ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए सिविल सर्जन को एफआईआर करवाने का कहा है। बता दें कि डॉ मिहिर पर पूर्व डीसी का फर्जी हस्ताक्षर कर पीसी एंड पीएनडीटी का लाइसेंस बनाने और उसे सिविल सर्जन कार्यालय में जमा करने का आरोप है। सिविल सर्जन के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी ने मामले की जांच भी की थी। समीक्षा बैठक में डीसी के समक्ष से मामला रखा गया, जिसमें डीसी ने डॉ मिहिर पर एफआईआर करवाने का निर्देश दिया। इस बैठक में जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक और सेंटरों के संचालन, पी...