लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली में रहने वाले नन्दलाल ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट करने, घर का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। डीएम से की गई शिकायत में यह भी कहा कि उनके घर के सामने के रास्ते को बंद करने के लिए कूड़ा डाल रहे हैं। छह बकरियों को भी जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। डीएम कार्यालय में की गई शिकायत में नन्दलाल ने बताया कि वह ग्राम पंचायत सदस्य है। आरोपियों के खिलाफ जब भी अधिकारियों से शिकायत करता है तो उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर शिकायत में सुलह लगा दी जाती है। इससे वह व परिवार परेशान हैं। थाने में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। नन्दलाल ने मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.