फर्जी हस्ताक्षर कर 36 लाख का लोन लेने का आरोप, केस दर्ज
रांची, जून 21 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लालपुर निवासी नितिन कुमार साहू ने आरोप लगाया है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों के आधार पर उनकी फर्म मैसर्स एपेक्स कंस्ट्रक्शन एण्ड माइनिंग इंटरप्राइजेज के नाम पर रांची के एक बैंक से 36 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया गया। इस संबंध में नितिन कुमार साहू ने लालपुर थाना में मनोज कुमार साहु, सिद्धार्थ साहू, मनीकांत झा के अलावा केनरा बैंक के कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नितिन साहू के अनुसार उन्हें जून 2026 के दूसरे सप्ताह में बैंक से एक नोटिस प्राप्त हुआ, जिसमें ऋण खाता के बकाया भुगतान की जानकारी दी गई थी। नोटिस के माध्यम से उन्हें पता चला कि उनके नाम पर 20 अक्टूबर 2021 को 36 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कभी भी उक्त ऋण के लिए आवेदन नहीं दिया और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.