नवादा, अप्रैल 21 -- रोह प्रखंड की छनौन पंचायत की तेलारी गांव निवासी सुबोध कुमार ने मुखिया निभा देवी का फर्जी हस्ताक्षर कर योजनाओं की राशि बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री, पंचायती राज मंत्री, नवादा डीएम, डीडीसी एवं डीपीआरओ को दिए गए आवेदन पत्र में उन्होंने कहा है कि बेनीपुर गांव निवासी सन्टु कुमार छनौन की मुखिया का फर्जी हस्ताक्षर करके योजनाओं की राशि स्थानीय कर्मचारी से मिलकर बंदरबाट कर रहा है। कहा गया है कि ग्राम पंचायत छनौन की मुखिया निभा देवी कम पढ़ी लिखी महिला हैं। मुखिया का कामकाज सन्टु कुमार देखता है। यह मुखिया को बहला-फुसलाकर, प्रलोभन देकर अपना मनमानी करके योजना की राशि का निकासी अवैध तरीके से करता है। इतना ही नहीं, पंचायत की सभी योजनाओं को क्रियान्वयन सन्टु कुमार करता है और मुखिया को हस्ताक्षर करने से वं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.