फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- शमसाबाद। गांव लहरा निवासी एक महिला ने अपने जेठ पर बैंक खाते से फर्जी तरीके से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शमसाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बैंक खाता एक बैंक शाखा में है। आरोप है कि उसके जेठ ने चेक बुक का दुरुपयोग करते हुए फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 4 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए । महिला के अनुसार घटना की जानकारी होने पर उसने बैंक से जानकारी प्राप्त की, जिसके बाद रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...