शाहजहांपुर, दिसम्बर 23 -- सिंधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत मूर्छा में प्रधान और पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी को शपथ पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। सदस्यों का आरोप है कि बीते पांच वर्षों में एक भी प्रस्ताव पर उनसे हस्ताक्षर नहीं कराए गए, बल्कि फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे लगाकर कई प्रस्ताव पास कर दिए गए। इससे सरकारी धन का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है। ग्राम पंचायत सदस्य राजवीर, श्याम कुमार, सोमवती, रामेश्वर, रेनू देवी, रामदास, बृजमोहन और प्रिया ने शपथ पत्र के माध्यम से बताया कि वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान ने मिलकर पंचायत की कार्यवाही को पूरी तरह मनमाने ढंग से संचालित किया। सदस्यों की सहमति के बिना प्रस्ताव पास किए गए और लाखों रुपये की सरकारी धनराशि का कथित घोटाला किया गया। सदस्यों का यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.