मेरठ, जुलाई 1 -- साइबर सेल और नौचंदी थाना पुलिस की कार्रवाई में फर्जी स्पा, मसाज सर्विस और टूर-ट्रेवल्स के नाम पर करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना यूनुस उर्फ अभिराज और उसकी गर्लफ्रेंड लीजा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4.16 लाख रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक कार, चार सिम कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी बरामद की हैं। गिरोह के पांच अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि यूनुस पहले स्पा सेंटर संचालित करता था। कार्रवाई के बाद सेंटर बंद होने पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क खड़ा कर लिया। आरोप है कि दोनों सोशल मीडिया पर फ...