देहरादून, दिसम्बर 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड में फर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र और फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि इसके लिए पटवारी, तहसीलदार और उप जिलाधिकारी (एसडीएम) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। आरोप लगाया कि उनकी मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार हो रहे हैं। यह प्रथा राज्य के स्थानीय युवाओं के अधिकारों पर हमला है। उन्होंने बताया कि चमोली जिले में नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोपी गेस्ट टीचर का मामला सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि फर्जीवाड़े की जड़ें जमा चुकी प्रशासनिक समस्या का प्रतीक है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जलालाबाद का निवासी होने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.