फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चलाने का आरोप
हल्द्वानी, जुलाई 26 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने संगठन के नाम से कथित रूप से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में नीरज बिष्ट ने कहा है कि कुछ लोग बिना संगठन की अनुमति के यूएसएफ के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट चला रहे हैं। उनका आरोप है कि इन अकाउंट्स के माध्यम से संगठन की छवि धूमिल करने, भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित करने और व्यक्तिगत प्रचार-प्रसार का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात आरोपियों में पूर्व में राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों का नाम बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.