फर्जी सेनानी प्रमाण पत्र से पहले भी लिए एमबीबीएस में दाखिले
बलिया, जून 14 -- बलिया, संवाददाता। जिले की एक छात्रा के द्वारा नीट-यूजी की काउंसिलिंग में मेडिकल सीट हासिल करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का फर्जी लगाने का सहारनपुर से मामला प्रकाश में आने के बाद से कई तरह की बातें हो रही है। इसके पूर्व भी पिछले साल करीब 11 अभ्यार्थियों के द्वारा फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर प्रवेश पाने का प्रयास किया गया था। हालांकि जांच में खुलासा होने पर सभी के खिलाफ नगर कोतवाली में तत्कालिन एसडीएम की ओर से फ्राड का केस दर्ज कराया गया था। जनपद के कुछ अभ्यार्थियों के द्वारा डीएम के फर्जी हस्ताक्षर से बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का आश्रित प्रमाण पत्र के आधार पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में लाभ लेने के प्रयास के दौरान पकड़ा गया। इसमें एक ही गांव के तीन छात्र शामिल थे। मामले की जांच के लिए ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.