हरदोई, मई 29 -- हरदोई। थाना लोनार क्षेत्र में फर्जी सिम बिक्री से जुड़ा मामला सामने आया है। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक चन्द्रप्रकाश दुबे की जांच में एक मोबाइल नंबर संदिग्ध पाया गया, जो एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत होने के बावजूद उसके उपयोग में नहीं था। जांच में सामने आया कि रामू मोबाइल शॉप के एजेंट वंशीधर द्वारा क्षेत्र में घूम-घूमकर सिम बेचे जा रहे थे। आशंका है कि ये सिम साइबर ठगों को उपलब्ध कराए गए, जिनका इस्तेमाल धोखाधड़ी में किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...