फर्जी सिम कार्ड और गांजे समेत युवक दबोचा
मथुरा, मार्च 27 -- थाना गोवर्धन पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगला अकातिया की ओर जाने वाले रास्ते से बुधवार रात युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से फर्जी सिम कार्ड व 410 ग्राम गांजा बरामद कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने दस बजे उप निरीक्षक चौधरी सतेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने गांव नगला अकातिया की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने राहिल निवासी ग्राम कर्मों, थाना खोह, डीग, राजस्थान को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से धोखाधडी में प्रयुक्त होने के लिये आये नौ फर्जी सिम कार्ड और 410 ग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के आरोप में चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.