इटावा औरैया, जनवरी 7 -- इटावा, संवाददाता। रुपये का लालच देकर ग्रामीणों के नाम पर फर्जी सिम कार्ड और बैंक खाते खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का जसवंतनगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कुरसैना और हनुमंतखेड़ा के कई ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी कर एयरटेल और वोडाफोन कंपनी के पीओएस एजेंटों की मिलीभगत से फर्जी सिम कार्ड जारी कराए गए हैं। इन सिम कार्डों का इस्तेमाल कर नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड पेमेंट बैंक में अवैध तरीके से खाते खुलवाए गए और साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही जसवंतनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हनुमंतखेड़ा गांव में दबि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.