फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वाले नाला और जामताड़ा प्रखंड के बीपीओ बर्खास्त
जामताड़ा, मई 27 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा जिला में जालसाजी काएक मामला सामने आया है। जिसमें फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों (सर्टिफिकेट) के आधार पर नौकरी पाने के एक मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। जामताड़ा डीसी आलोक कुमार दुबे के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाला और जामताड़ा प्रखंड के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (बीपीओ) की सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त (बर्खास्त) कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को दोनों कायक्रम पदाधिकारी के शैक्षणिक दस्तावेजों पर संदेह था। जिसके बाद उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया। जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि दोनों बीपीओ ने नौकरी पाने के लिए जाली सर्टिफिकेट जमा किए थे। सरकारी नियमों का उल्लंघन और धोखाधड़ी का मामला साबित होने के बाद प्रशासन ने दोनों को सेवामुक्त करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.