फर्जी समिति बनाकर करोड़ों की जमीन बेचने का आरोप
रुडकी, मार्च 23 -- भगवानपुर, संवाददाता। एक शिक्षण संस्थान की करोड़ों रुपये की भूमि को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक ग्रामीण ने अपने साथियों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा के समीप बीडी इंटर कॉलेज की करीब आठ बीघा जमीन है। आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से संस्था की समिति बनाकर इस भूमि को बेच दिया।इस मामले में चुड़ियाला निवासी सुधीर त्यागी ने अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि दुष्यंत कुमार निवासी चुड़ियाला समेत अन्य लोगों ने फर्जी समिति बनाकर जमीन का सौदा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.