फर्जी समझौतानामा तैयार कराने पर दो दारोगा समेत छह पर मुकदमा
बागपत, मई 15 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के क्यामपुर गांव में हुए हमले के मामले में कार्रवाई के बजाए फर्जी समझौतानामा तैयार कराने पर दो दारोगा समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे की जांच शुरू कर दी है। क्यामपुर निवासी सतेंद्र कुमार का आरोप है कि उनके भतीजे गौरव और बहन राधा पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया गया था। गौरव के सिर में गंभीर चोट आई थी, जबकि राधा के पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। घटना की आठ सितंबर 2025 को पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय अन्य लोगों के साथ मिलकर समझौते का दबाव बनाया। घर पर आकर गाली-गलौज की और थाने में भी बैठाया। समझौते के लिए सहमत न होने पर फर्जी समझौतानामा तैयार कराया गया। तत्कालीन सीओ के तलब करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.