हरदोई, दिसम्बर 12 -- हरदोई। गन्ना विभाग में कथित फर्जी सट्टों के मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह द्वारा चीनी मिलों के साथ विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर मिलीभगत कर फर्जी सट्टे तैयार कराने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में गन्ना आयुक्त को फर्जी सट्टों की सूची भेज कर पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र-लखनऊ ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। इसमें ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक महोली-सीतापुर को अध्यक्ष तथा सचिव, सहकारी गन्ना समिति लि. महोली, जनपद सीतापुर को सदस्य नामित किया गया है। कमेटी को निर्देशित किया गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए सभी सट्टों की गहन, निष्पक्ष एवं तथ्यात्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.