मऊ, मार्च 20 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने बिना मान्यता के संचालित नर्सिंग कालेज के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वाले गिरोह के तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी को सौंपा गया है। स्थानीय थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत भुजौटी में बिना मान्यता के नर्सिंग कालेज खोला गया था। इसके उपरांत फर्जी तरीके से निदेशक अवनीश पाण्डेय, संस्थापक सुशील पाण्डेय और मयंक तिवारी प्रबंधक बनकर कम फीस में छात्रों का नामांकन करते हुए डिग्री देने का दावा करते थे। फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में पीड़ित छात्रों ने कोर्ट के माध्यम से तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने छात्रों का भविष्य बर्बाद करने और अवैध सम्पत्ति बनाने के मामले में नर्सिंग स्कूल संचालकों के खिलाफ...