फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों से बनवाया दो पासपोर्ट
आजमगढ़, जुलाई 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर अलग-अलग जन्म तिथि दर्शाकर एक युवक ने एक ही नाम से दो बार पासपोर्ट बनवा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान शासकीय अभिलेखों एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों के दुरुपयोग के मामले में बरदह थाना बरदह थाना के उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार भारती जांच शुरू की। जांच के दौरान उन्होंने ग्राम रसूलपुर तुंगी थाना बरदह निवासी मोहम्मद किरमान पुत्र लालमोहम्मद द्वारा अलग-अलग कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, जिन पर भिन्न-भिन्न जन्मतिथि अंकित थी, का उपयोग कर दो बार पासपोर्ट बनवाने का मामला प्रथम दृष्टया सही पाया। थाना बरदह पुलिस ने इस मामले में मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.