फर्जी शिक्षक मामले में खुटौना से एक गिरफ्तार
मधुबनी, मार्च 30 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रुद्रपुर पुलिस ने खुटौना थाना पुलिस के सहयोग से फर्जी शिक्षक मामले के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी खुटौना थाना क्षेत्र के ग्राम सिकटियाही निवासी राजेंद्र पासवान (पिता- सुखदेव पासवान) है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र पासवान मध्य विद्यालय अलपुरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने आपराधिक षड्यंत्र रचकर और विभाग के साथ धोखाधड़ी करते हुए फर्जी अंक पत्र को असली बताकर उसका प्रयोग किया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रुद्रपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.