फर्जी शिकायत के मामले में विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने जताई नाराजगी
विकासनगर, जुलाई 16 -- उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा यमुना घाटी की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में मोर्चा के कर्मचारियों और पदाधिकारियों के खिलाफ प्रमुख सचिव ऊर्जा को भेजी गई कथित फर्जी शिकायत को लेकर नाराजगी जताई गई। बैठक की अध्यक्षता यमुना वैली संयोजक गोपाल बिहारी ने की, जबकि संचालन संजय राणा ने किया। बैठक में बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बिना हस्ताक्षर और बिना पता लिखे कुछ कर्मचारियों और पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत भेजी है। मोर्चा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ऐसी शिकायत पर उत्तराखंड शासन और निगम प्रबंधन द्वारा संज्ञान लिया जाना उचित नहीं है। बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने इस तरह की कार्रवाई को गलत बताते हुए निगम प्रबंधन से मांग की कि शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.