फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
बांदा, अगस्त 19 -- बांदा। सेशन कोर्ट ने नागालैंड से फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाने में आरोपी सुरेश चन्द्र मिश्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता और आरोपी की लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। केंद्रीय अन्वेषण खंड लखनऊ के निरीक्षक बाबूराम यादव की तहरीर पर वर्ष 2007 में थाना कोतवाली बबेरू में केस दर्ज किया गया था। जांच में पाया गया बबेरू के परास निवासी सुरेश चन्द्र मिश्रा ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत नागालैंड के ओखा/दीनापुर से फर्जी शस्त्र लाइसेंस (नंबर 3208) तैयार करवाया था। इसी फर्जी लाइसेंस के आधार पर कानपुर के शस्त्र विक्रेता से 12 बोर की डीबीबीएल गन (नंबर 3507/94) खरीदी गई थी। आरोपी सुरेश चन्द्र मिश्रा के अधिवक्ता ने अदालत में तर्क दिया कि मुवक्किल की उम्र 70 वर्ष से अधिक है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.