फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवा कर पांच लाख रुपये हड़पे, दो पर केस दर्ज
रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- किच्छा, संवाददाता। पंजाब के तरनतारन से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर दो आरोपियों ने जिला पंचायत के ठेकेदार से पांच लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम छिनकी निवासी हरप्रीत कौर पत्नी अजय सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट किच्छा को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति अजय सिंह जिला पंचायत के ए श्रेणी के ठेकेदार और ए टू जेड एनर्जी प्रोडक्ट के स्वामी हैं। आरोप है कि जसपुर निवासी शमशेर सिंह ने अपने रिश्तेदार मंजीत सिंह को पंजाब में असलाह बाबू बताते हुए ऑल इंडिया शस्त्र लाइसेंस बनवाने का भरोसा दिया। इसके लिए शमशेर ने तीन लाख रुपये लिए। वर्ष 2016 में लाइसेंस बनवाकर सिंह गन हाउस तरनतारन से 315 बोर की रायफल और 32 बोर का पिस्टल भी खरीदवाया। बाद में लाइसेंस नवीनीकरण, ऊधम सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.