एटा, अप्रैल 1 -- फर्जी शपथ पत्र के लगाकर आबकारी विभाग को गुमराह किया और धोखाधड़ी करते हुए शराब की दुकान हासिल कर ली। जांच में मामला सामने आने के बाद आबकारी इंस्पेक्टर ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी ने आपराधिक इतिहास को छिपाते हुए वर्ष 2025-26 की ई-लाटरी प्रक्रिया में आवेदन कर मॉडल शॉप का लाइसेंस प्राप्त कर लिया था। आबकारी विभाग की ई-लाटरी हुई थी। इसमें मुकेश चंद्र को अलीगंज स्थित मॉडल शॉप आवंटित हुई थी। इसका संचालन उसने एक अप्रैल 2025 से शुरू कर दिया। आवंटन के बाद विभाग को शिकायत मिली कि अनुज्ञापी का आपराधिक रिकॉर्ड है। इसके बाद जांच कराई गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज है साथ ही जिला मैनपुरी थाना औछा में हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में भी उसका नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.