फर्जी वोट आपत्तियां लगाने वालों पर कार्रवाई हो, वरना होगा आंदोलन: किसान मोर्चा
रुडकी, अगस्त 14 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड किसान मोर्चा ने एसआईआर के दौरान वास्तविक मतदाताओं के वोटों पर कथित तौर पर गलत और फर्जी आपत्तियां लगाए जाने का विरोध किया है। मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव के साथ कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा एसपी देहात को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। जेएम दीपक राम चंद्र शेट और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल से मिलकर राष्ट्रीय सचिव समीर आलम ने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्व साजिश के तहत निर्दोष ग्रामीणों के वैध वोट कटवाने के लिए फर्जी आपत्ति पत्र दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.