मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- एसआईआर की समीक्षा करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मैनपुरी के भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला किया। कहा कि ये लोग मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति छोड़ दें तो ये पार्षद का चुनाव नहीं जीत पाएंगे। कांग्रेस के राहुल गांधी को भारत की राजनीति के बारे में कुछ भी नहीं पता है। वहीं सपा के अखिलेश के पास कुछ नहीं बचा है। पारदर्शी वोटर लिस्ट बनी तो बिहार में प्रचंड बहुत की सरकार एनडीए ने बनाई। अब यूपी में भी फेक वोटरलिस्ट से घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाकर फार्म भरवा रहे हैं और बीएलओ की मदद कर रहे हैं। भाजपा का मानना है कि मन की शुद्धता के लिए योग और लोकतंत्र की शुचिता के लिए एसआईआर बहुत जरूरी है। एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा...