फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले नवादा के तीन फ्रॉड शेखपुरा से गिरफ्तार
भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। साइबर पुलिस ने एक नामी एडुटेक कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर फ्रॉड करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों में नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के कुमरांवा गांव का रहने वाला आशीष राज, शाहपुर थाना क्षेत्र के लालबीघा का रहने वाला त्रिभुवन भास्कर और नवादा के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवई का रहने वाला कृष्णकांत शामिल हैं।तीनों फ्रॉड को शेखपुरा जिले के बरबीघा से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया है कि फर्जी वेबसाइट के जरिए वे अभी तक लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं। शहर की रहने वाली महिला व्यवसायी से शॉपिंग मॉल के फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी करने वाला गिरोह भी यही है। एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर एसपी सिटी शैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.