प्रयागराज, मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट की नकली वेबसाइट तैयार कर विद्यार्थियों और अभिभावकों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने यूपी बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को अंक बढ़ाने और फर्जी मार्कशीट दिलाने का झांसा दिया। ठगों की गिरफ्तारी के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नोडल साइबर क्राइम डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शशि प्रकाश राय उर्फ राजन शर्मा आजमगढ़ के बरदह थानाक्षेत्र के सोहौली और मनीष कुमार राय बरदह थानाक्षेत्र के ही ठेकना गांव का रहने वाला है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह 'श्री एजुकेशन' नाम से कॉल सेंटर चलाते थे और सोशल मीडिया के जरिए विज्ञापन देकर ग्राह...