प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में फर्जी वेबसाइट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तहरीर के मुताबिक, आयोग द्वारा अधिकृत वेबसाइट पर 20 मार्च को उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी किया गया था। लेकिन, अज्ञात व्यक्ति द्वारा उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के संबंध में फर्जी वेबसाइट बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का विकल्प भी दिया। फर्जी वेबसाइट पर भी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट के समरूप ही उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी विकल्प प्रदर्शित हो रहे है। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तथाकथित वेबसाइट की जांच कराई जा रही है। आरोपी की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.