प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- हीरागंज। कोतवाली के करीम नगर चौंसा गांव निवासी इशरत अली पुत्र मंजूर अहमद ने महेशगंज पुलिस को तहरीर दी। वह अपने बेटे गुड्डू को ओमान शहर में काम करने को भेजना चाहता था। इसी बीच अहलादगंज निवासी गुड्डू पुत्र सुदल्ला से मुलाकात हुई तो उसने कहा एक लाख रुपये लगेगा। उसने चार किस्तों में उसे 85 हजार रुपये दिए। गुड्डू ने 25 नवम्बर 2025 को उसे वीजा और टिकट दिया। बाद में पता लगा कि उसने जालसाजी कर फर्जी वीजा और टिकट दिया है। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी पैसा देने के बजाय गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित इशरत अली की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गुड्डू निवासी अहलादगंज महेशगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.