गोपालगंज, फरवरी 6 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। फर्जी तरीके से नकली वीजा देकर विदेश भेजने वाले एक एजेंट को कटेया थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के बाबू जमुनहा गांव निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।बताया गया है कि भगवानपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव ने कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें विदेश भेजने के नाम पर 3.50 लाख रुपये की ठगी, विदेश पहुंचने के बाद बंधक बनाए जाने तथा एक माह तक काम कराने के बावजूद मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया गया था।जांच के दौरान पुलिस को फर्जी तरीके से विदेश भेजने, नकली वीजा तैयार कराने और रुपये वसूली के साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर रंजीत यादव...