बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट का मामला दर्ज किया है। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में मोहम्मद इरशाद निवासी गोरया थाना परसरामपुर ने बताया कि विपक्षी जयराम प्रजापति निवासी बरवा छत्तरदस थाना हाटा जनपद कुशीनगर और अवरिन्द सिंह ग्लोबल बेल्डिंग, ट्रेनिंग टेस्ट कंसल्टेंसी निवासी रेलवे लाइन सिंघरिया गोरखपुर के तजाकिस्तान जाने के लिए फर्जी बीजा दिया। फर्जी वीजा के सहारे वहां भेज दिया। तजाकिस्तान पहुंचने पर वादी को ड्राइवरी करने की जगह मजदूरी करनी पड़ी। मुझे मजदूरी के भी रुपये नहीं दिये। इस दौरान फर्जी वीजा देकर विदेश भेजने में कुल तीन लाख 60 हजार रुपये खर्च करा दिये। यह भी पढ़ें- कजाकिस्तान भेजने के नाम पर चार लाख ठगे रुपया मांगने पर विपक्षी ने मारपीट की। गाली...