मेरठ, जनवरी 4 -- थाईलैंड में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने राधना से दबोच लिया। गिरोह ने कई युवकों से 16.50 लाख रुपये हड़प लिए थे। बोंद्रा निवासी शाहआलम पुत्र नफीस की तहरीर पर पुलिस ने रईस पुत्र लईक निवासी पिपलाना थाना भोजपुर मुरादाबाद सहित वरीस, वसीम, मुजम्मिल आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने कई लोगों को थाईलैंड में अच्छी नौकरी और मोटे वेतन का झांसा देकर कुल 16 लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ितों का आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने उन्हें फर्जी हवाई टिकट और वीजा थमा दिए। जब उन्होंने विरोध कर रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह के मुताबिक शनिवार दोपहर सूचना मिली कि गिरोह का प...