बरेली, जुलाई 3 -- आंवला, संवाददाता। जीवित पति और पिता को मृत दिखाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे तीन अलग-अलग खातों में विधवा पेंशन पाने के मामले में वांछित मां और उसकी दो बेटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार रावत, कांस्टेबल दुलीचन्द, रिक्रूट कांस्टेबल शुभम कुमार, महिला हेड कांस्टेबल किरण मणि और महिला कांस्टेबल ज्योति की टीम ने वांछित मोहल्ला नई बस्ती, अनुपुरा से सन्नो बी, सुवालीन पुत्री अच्छन खां और अन्नी बेगम पत्नी अच्छन खां को गिरफ्तार किया है। पुनीत कुमार कनिष्ठ सहायक जिला प्रोबेशन बरेली ने 12 नवंबर 2025 को आंवला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि एक ही व्यक्ति के तीन मृत्यु प्रमाण पत्रों पर तीन खातों में विधवा पेंशन जा रही है। हसीना निवासी मो. गौसिया चौक की शिकायत पर डीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के ...