कोटद्वार, दिसम्बर 10 -- जनपद पौड़ी की कोटद्वार पुलिस ने बुधवार को एक और फर्जी वित्तीय कंपनी का पर्दाफाश करते हुए कंपनी के मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। बुधवार को पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी वादिनी यास्मीन ने कोतवाली में 05 सितंबर 2024 को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि सितम्बर 2023 से सितम्बर 2024 तक बोहरा कंपनी के डायरेक्टर भीम सिंह के कहने पर उन्होंने कंपनी में एक वर्ष की अवधि के लिए खाता खोलकर 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 36,500 रुपये जमा किए। निर्धारित समय पूरा होने के पश्चात भी कंपनी द्वारा ब्याज सहित धनराशि वापस नहीं की गई और कंपनी के संचालकों ने ऑफिस बंद कर दिया था। मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के ...