गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। राजनगर निवासी निखिल अग्रवाल ने परिचित पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाकर पहले विश्वास जीता, फिर शराब पिलाकर खाली कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए और बाद में उस पर फर्जी विक्रय विलेख तैयार कर दिया। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...