फर्जी वारिस बन जमीन हड़पने का आरोप
नोएडा, अप्रैल 16 -- रबूपुरा, सुनील कुमार। निलौनी गांव शाहपुर निवासी किसान ने फलेदा निवासी युवक पर फर्जी वारिस बनकर जमीन हथियाने और उसका मुआवजा उठाने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण डोरीलाल ने न्यायालय में सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि उनके भाई राजपाल की सन 1983 में मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी सत्यवती उर्फ सत्तो अपने पुत्र मुकेश कुमार और अन्य बच्चों को लेकर अपने मायके गांव खड़े, टप्पल चली गई थी। कुछ दिन बाद महिला ने अपने मृतक पति के परिवार से नाता तोड़कर फलेदा गांव निवासी भूप सिंह से शादी कर ली और बच्चों को लेकर वहीं रहने लगी। भूपसिंह ने ही सत्यवती के पुत्र मुकेश कुमार और अन्य बच्चों का पालन पोषण, ब्याह शादी किए और पिता के रूप में अपना नाम दिया। आरोप है कि भूपसिंह का पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.