प्रयागराज, अप्रैल 1 -- जार्जटाउन निवासी 62 वर्षीय सुनीता देवी ने एक व्यक्ति पर फर्जी वसीयत और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पैतृक संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर कर्नलगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अमरनाथ झा मार्ग निवासी सुनीता देवी के प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनके पिता बाल गोविन्द मिश्र वरिष्ठ अधिवक्ता थे, जिनकी मार्च 2025 में मृत्यु हो गई। वह अपने पिता की एकमात्र वारिस हैं। आरोप है कि ओम प्रकाश मिश्र ने फर्जी वसीयत व शपथपत्र के जरिए उनकी संपत्ति को हड़पने की कोशिश की। आरोपी ने दस्तावेजों में उनके पिता को निःसंतान बताया है, जो गलत है। सुनीता देवी का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत कर्नलगंज पुलिस और पुलिस आयुक्त कार्यालय में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.